Sunday, July 3, 2011

जैसा जब मन होता
तैसा तब तन होता
मन में आग धधकती
मीरा -सा तन होता
मन वसंत बन खिलता
चन्दन वन तन होता
मन कोयल -सा कूके
तानसेन तन होता
मन मौसम धड़कन से
अनुबंधित तन होता
मन आनंद सना हो
परिभाषित तन होता
[भोपाल 15.09.2010]

No comments:

Post a Comment